
SHEOHAR : पिपराही थाना क्षेत्र के मीनापुर बलहा में एक नवविवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। नवविवाहिता का नाम अंजू देवी है। जिसका विवाह 30 मई 2018 को मीनापुर बलहा के चंदन पासवान से हुआ था.
इस संबंध में विवाहिता की माँ फुला देवी जो की तरियानी छपरा गांव की निवासी है के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना अध्यक्ष राजेश चौधरी ने इस विषय मे बताया कि फुला देवी ने अपनी बेटी की शादी मीनापुर बलहा में चंदन पासवान के साथ की थी। 21 अक्टूबर को बात करने दौरान बेटी ने बताया की उसके पेट मे दर्द ही रही है।और उसी शाम की बेटी की मृत्यु की सूचना मिली।
माँ द्वारा ससुराल वाले पर ज़हर दे कर हत्या का आरोप लगाया है । थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने लाश को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सीतामदी भेज दिया है।और भरोसा दिलाया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कानूनी प्रक्रिया की जायेगी । पति चन्दन पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है ,ससुर फरार .