जेल में पूरी रात मच्छर और गर्मी से प’रेशान रहे बाहुबली अनंत सिंह, देखें…

मोकामा (Mokama MLA) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) अब जेल की सलाखों के पीछे हैं और उनका नया ठि’काना है पटना का बेऊर जे’ल (Beur Jail). बेऊर जे’ल की पहचान बिहार के सबसे बड़े और नामी जेल के तौर पर होती है. यहां कई दु’र्दांत अपरा’धी कै’द हैं. रविवार से अनंत सिंह (Anant Kumar Singh) को भी इसी जे’ल में जगह मिली और फिलहाल वह यहीं बंद रहेंगे.

एके-47 (AK-47) प्रकरण में फ’रार चल रहे इस बाहुबली को आत्मसमर्पण (Surrender) करने के बाद जब रविवार को जे’ल में भेजा गया तो वहां अनंत सिंह के कई साथी भी मिले. मोकामा विधायक को बेऊर जेल के डिवीजन वार्ड में रखा गया है. बताया जाता है कि अनंत सिंह पहले भी इस वार्ड में रह चुके हैं.जेल में अनंत सिंह को दो नए दोस्त मिले.

ये दोनों निर्दलीय विधायक की ही तरह राजनेता हैं. अनंत सिंह का जेल में पहुंचने पर राजद के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव और राजद के ही पूर्व सांसद विजय कृष्ण ने स्वागत किया. अनंत सिंह ने दिन में तो जेल का खाना खाने से इंकार कर दिया था और सिर्फ पानी पिया था, लेकिन रात को उन्होंने अपने दोनों साथियों यानि विजय कृष्ण और राजबल्लभ यादव के साथ खाना खाया.

अनंत सिंह की जे’ल में पहली रात काफी क’ष्टकारी रही. वह पूरी रात गर्मी और मच्छर दोनों से परेशान रहे. जानकारी के मुताबिक, अनंत सिंह ने जेल प्रबंधन से मच्छर भगाने वाली टिकिया की मांग की, लेकिन उनको उपलब्ध नहीं कराया गया. अनंत सिंह को पूरी रात नींद नहीं आई. पूरी रात करवट लेते बीती.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.