#JHARKHAND #INDIA : खास सिजुआ में पुलिस पूछताछ के भय से फां’सी लगाने वाली नेहा कुमारी के मामले में रविवार को तेतुलमारी के एएसआई सत्येंद्र सिंह को लाइन क्लोज कर दिया गया। परिजनों ने आ’रोप लगाया था कि जब नेहा ने फां’सी लगाई थी, उस वक्त पुलिस उसके घर पर मौजूद थी। फांसी लगाने के बाद नेहा की मां उसे फंदे से उतार रही थी, लेकिन पुलिस नेहा को फं’दे से उतारने की जगह मोबाइल से फोटो खींच रही थी। एएसआई सत्येंद्र सिंह भी उस टीम में शामिल थे।

रविवार को एसएसपी किशोर कौशल ने सत्येंद्र को लाइन क्लोज करते हुए पुलिस लाइन में योगदान देने का आदेश दिया है। इस मामले की जांच ग्रामीण एसपी अमन कुमार कर रहे हैं। उन्होंने फिलहाल इस मामले में अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है। माना जा रहा है कि ग्रामीण एसपी की रिपोर्ट सामने आने के बाद और पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।

नेहा ने 22 अगस्त की सुबह अपने घर के कमरे में फां’सी लगा ली थी। आनन-फानन में उसे असर्फी अस्पताल लाया गया था, जहां डाक्टरों ने उसे मृ’त घोषित कर दिया था। नेहा की मौ’त के बाद से ही परिजन और स्थानीय लोग आ’क्रोश हैं। लोग बार-बार दोषी पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।