भारत-नेपाल सीमा पर पौने 4 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर के साथ 2 लोग गि’रफ्तार, देखें…

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 41वीं बटालियन के जवानों ने शनिवार की देर संध्या गुप्त सूचना के आधार पर खोरीवारी बस स्टैंड के पास से दो पैकेट (750) ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गि’रफ्तार किया है।

गि’रफ्तार युवकों में सौरव कुमार शर्मा और मोहम्मद संजुर अली शामिल हैं। प’कड़े गये ब्राउन शुगर की कीमत लगभग पौने चार करोड़ रुपये आंकी गई है। यह का’र्रवाई गलगलिया से सटे पश्चिम बंगाल के खोड़ी वारी थाना क्षेत्र के कादोमनीजोत पर तै’नात एसएसबी 41 वीं बटालियन की टीम ने की।

मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी 41 वीं बटालियन रानीडांगा के खुफिया सूत्रों के आधार पर कादोमनीजोत कैम्प के जवानों ने खोरीवारी बस स्टैंड के पास दो युवकों को रो’ककर तला’शी ली। तला’शी के क्रम में उसके पास से दो पैकेट ब्राउन शुगर व तीन मोबाइल फोन बरा’मद किया गया।

दोनों युवक ग्राम-धरमगंज, जिला- किशनगंज (बिहार) का निवासी है। दोनों युवक के पास ब्राउन शुगर कैसे आया और किसे डिलीवरी देनी थी। इसकी जांच हो रही है। इन्हें आगे की का’र्रवाई के लिए खोड़ीवारी थाना भेज दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.