
बॉलीवुड अदाकारा कटरीना कैफ की छोटी बहन इसाबेल कैफ बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में इसाबेल लैक्मे फैशन वीक में शिरकत करने पहुंची, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस इवेंट में इसाबेल बेबी पिंक कलर की खूबसूरत ड्रेस में नजर आईं।

इसाबेल को इस लुक के लिए सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट तान्या घावरी और करिश्मा शेख ने स्टाइल किया है। सोशल मीडिया पर उनका ये लुक छाया हुआ है।
फैंस उन्हें कमेंट कर पिंक रोज बता रहे हैं।
इसाबेल सलमान खान के जीजा (एक्टर आयुष शर्मा) के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।
