
लैक्मे फैशन वीक के पांचवें और आखिरी दिन बॉलीवुड अदाकरा करीना कपूर ने रैंप पर अपने ग्लैमर का तड़का लगाया। जैसे ही उन्होंने रैंप पर एंट्री ली तो वहां मौजूद सभी की निगाहें उन्हीं पर जा ठहरीं।

डिजाइनर गौरी और नैनिका के कलेक्शन कलेक्शन के लिए करीना ने रैंप वॉक किया और उनकी शो स्टॉपर बनीं। करीना ने ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन पहना था, जिसमें वह बेहद स्टनिंग और खूबसूरत नजर आ रही थीं।

सोशल मीडिया में करीना के इस लुक की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस को उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा है। कोई उन्हें स्टनिंग तो कोई बला की खूबसूरत कमेंट कर रहा है।