पूरी दुनिया मान रही भारत का लोहा, दूसरे देशों में सबसे ज्‍यादा अवॉर्ड पाने वाले शख्‍स बने PM मोदी, देखें…

पिछले पांच सालों में अंतरराष्ट्रीय नेता बनकर उभरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित किया गया। इससे पहले पीएम मोदी को संयुक्त राष्ट्र और दक्षिण कोरिया, सऊदी अरब, फलस्तीन, अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसे देशों द्वारा छह पुरस्कार दिए गए हैं। इनमें से चार पुरस्कार मुस्लिम देशों से आए हैं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह को सिर्फ एक-एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। पेश है एक नजर:

आमिर अमानुल्लाह खान पुरस्कार

2016 में पीएम मोदी अफगानिस्तान के दौरे पर थे। ऐतिहासिक अफगान-भारत मैत्री बांध के उद्घाटन के बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी ने उन्हें चार जून को अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान आमिर अमानुल्लाह खान पुरस्कार से सम्मानित किया। इस पुरस्कार का नाम अफगानिस्तान के राष्ट्रीय नायक और राजा अमानुल्लाह खान (गाजी) के नाम पर रखा गया है, जो अफगानिस्तान की स्वतंत्रता के शूरवीर थे। अफगानिस्तान सरकार ने इस पुरस्कार का साल 2006 में गठन किया था।

किंग अब्दुल अजीज सैश पुरस्कार

प्रधानमंत्री मोदी को 3 अप्रैल 2016 को सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान किंग अब्दुल अजीज सैश से सम्मानित किया गया। इस सम्मान से पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जापान के प्रधानमंत्री एबी शिंजो और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो सम्मानित हैं।

ग्रांड कॉलर पुरस्कार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 10 फरवरी 2018 को फलस्तीन में ग्रांड कॉलर पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार विदेशी मेहमानों को दिया जाने वाला फलस्तीन का सर्वश्रेष्ठ सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी को द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने में उठाए गए कदमों लिए किए यह सम्मान दिया गया था। मोदी से पहले सऊदी अरब के किंग सलमान, बहरीन के किंग हामाद, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग सहित अन्य को इसे दिया गया है।

निशान इज्जूद्दीन

जून, 2019 में मालदीव ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान निशान इज्जूद्दीन से सम्मानित किया। यह सम्मान गण्यमान्य विदेशी व्यक्तियों को दिया जाता है। ये मालदीव का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading