सलमान खान ने अपने ट्वीट में कहा कि वो ईद पर कोई-ना-कोई तोहफा अपने फैन्स के लिए जरूर लेकर आएंगे…

सलमान खान हर साल ईद के मौके पर अपनी फिल्म से दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं. फैन्स को ईद के साथ-साथ सलमान खान की फिल्म का भी काफी बेसब्री से इंतजार होता है. लेकिन 2020 की ईद इस बार सलमान खान के हाथ से छिन गई है. दरअसल, हाल ही में ये खबर आई थी कि सलमान खान और आलिया भट्ट की ‘इंशाअल्लाह’ 2020 में ईद पर रिलीज होगी, लेकिन सलमान खान के एक ट्वीट ने इस बात को खारिज कर दिया. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ को लेकर एक्टर ने ट्वीट किया, ‘संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म आगे बढ़ गई है लेकिन मैं फिर भी 2020 की ईद पर आप सबसे मिलने के लिए आऊंगा. इंशा-अल्लाह!’


बता दें कि ईद 2020 पर संजय लीला भंसाली की ‘इंशाअल्लाह’ नहीं बल्कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ रिलीज होगी. लेकिन सलमान खान ने अपने फैन्स से वादा किया है कि वो उनसे ईद पर जरूर मिलेंगे. हाल ही में एक्टर ने एक और ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि वो ईद पर कोई-ना-कोई तोहफा अपने फैन्स के लिए जरूर लेकर आएंगे. रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि हो सकता है सलमान खान अपनी फिल्म ‘किक 2’ को ईद 2020 पर रिलीज कर सकते हैं.


सलमान खान ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘इतना मत सोचो मेरे बारे में…दिल में आता हूं और ईद पर भी.’ सलमान खान के इस ट्वीट को देख उनके फैन्स काफी खुश हैं और वो लगातार उनके पोस्ट कर कमेंट कर रहे हैं. वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही सलमान अपनी फिल्म ‘दबंग 3’ लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्टर कर रहे हैं. सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान स्टारर ये फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होनी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading