आम आदमी की बात छोड़िये, देश की राजधानी दिल्ली में आम-ओ-खास कोई भी सुरक्षित नहीं है। बीते सप्ताह भारत के सॉलिसिटर जनरल की पत्नी का मोबाइल फोन छिना। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के निजी सचिव के साथ धो’खाधड़ी में कई लोग गि’रफ्तार किए गए। अब दिल्ली पुलिस के एक संयुक्त आयुक्त को ही साइबर ठगों ने शि’कार बना डाला।

साइ’बर ठगी का शि’कार हुए संयुक्त पुलिस आयुक्त का नाम अतुल कुमार कटियार हैं। अतुल कुमार कटियार वर्तमान समय में दिल्ली पुलिस मुख्यालय में ही बैठते हैं। फिलहाल वे संयुक्त आयुक्त ट्रांसपोर्ट (यातायात) के पद पर हैं।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर अतुल कुमार कटियार ने खुद के साथ हुई ठगी की पुष्टि करते हुए बताया, “दिल्ली पुलिस साइबर सेल में मामला दर्ज करा दिया गया है। ठगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।”
एफआईआर के मुताबिक, “दो-तीन दिन पहले अतुल कुमार कटियार आईटीओ स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय स्थित कायार्लय में बैठे हुए थे। उसी वक्त उनके मोबाइल पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड से दो बार लेन-देन का मैसेज आया। जबकि क्रेडिट कार्ड उनकी जेब में मौजूद था।”

साइबर अपराधियों के शिकार संयुक्त पुलिस आयुक्त ने तुरंत बैंक से संपर्क करके क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करा दिया। अतुल कुमार कटियार ने बताया, “कार्ड बंद कराए जाने के बाद भी साइबर ठगों ने कार्ड को इस्तेमाल करने की कोशिश की, जिसमें वे नाकाम रहे।”