‘नच बलिए 9’ में लगातार एक के बाद एक ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। अब एक और मशहूर जोड़ी के शो से आउट होने की खबर आ रही है। यह जोड़ी अपने डांस के अलावा मतभेदों की वजह से भी चर्चा में रही। यह जोड़ी कोई और नहीं बल्कि मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह की है।

बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट की खबर के मुताबिक यह जोड़ी अगले हफ्ते शो से बाहर कर दी जाएगी। इसकी एक वजह इन दोनों को सबसे कम वोट मिलना भी है। खास बात है कि बीते दो हफ्तों से यह जोड़ी बॉटम तीन में चल रही थी।
मधुरिमा और विशाल ‘नच बलिए 9’ में बतौर एक्स जोड़ीदार बनके आए हैं। यह दोनों पहले रिलेशनशिप में थे लेकिन अब इनका ब्रेकअप हो चुका है, इस बार ‘नच बलिए’ की थीम ही यही है जिसमें कंटेस्टेंट अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के साथ भी शो में हिस्सा ले सकते हैं।
