झारखंड में हर पांच किलोमीटर में खुलेंगे सहकारी बैंक: मुख्यमंत्री रघुवर दास

#JHARKHAND #INDIA : राज्य में हर पांच किलोमीटर में सहकारी बैंक खुलेंगे। इसके लिए रिजर्व बैंक को झारखंड सरकार प्रस्ताव देगी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। प्रोजेक्ट भवन में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हर पांच किलोमीटर में सहकारी बैंक खुलने से विभिन्न प्रकार के पेंशनधारियों को सुविधा मिलेगी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन के लाभुकों को राशि दी जाएगी। फिलहाल एक हजार रुपये निकालने के लिए उन्हें 500 रुपये खर्च कर जाना होता है। पांच किलोमीटर की दूरी पर सहकारी बैंक होने से आसानी से वे बैंक जा सकेंगे और राशि निकाल सकेंगे।


राज्य सरकार निजी अस्पतालों पर सख्त नजर आ रही है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि निजी अस्पतालों को पैसा कमाने का धंधा बंद करना होगा। वे रांची के मेदांता अस्पताल में मरीज के किडनी प्रत्यारोपण में चिकित्सकों की लापरवाही के मामले की सुनवाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह घोर लापरवाही है। इस मामले को वरीय पुलिस अधीक्षक खुद देखें और तीन दिन में रिपोर्ट करें। एक तो पत्नी ने अपने पति की जान बचाने के लिए किडनी दी और उसे भी लापरवाही की वजह से खराब कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने इस मामले में जांच कर दोषी चिकित्सकों व अपस्ताल प्रबंधन पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जब कार्रवाई होगी और एक्शन लिया जाएगा, तभी पैसा कमाने का धंधा बंद होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading