#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : कथैया-बरुराज व देवरिया थाना की सीमा पर सोमवार रात कंटेनर से शराब अनलोड कर ठिकाना लगा रहे माफिया’ओं की पुलिस से मु’ठभेड़ हो गई। बरुराज थाना के नरवारा चौर में दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक रुक-रुक कर फा’यरिंग हुई। कथैया थानेदार की टीम की मदद के लिए पहुंचे एसडीपीओ सरैया व कई थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर शराब लदी छह छोटी गाड़ियां व चार बाइक के साथ दस धंधेबाजों को गि’रफ्तार किया। हालांकि, गोलीबारी करने वाले व बड़े शराब माफिया फरार हो गए।

पुलिस गिरफ्त में आने वाले अधिकांश चालक व छोटे शराब धंधेबा’ज हैं। मौके से एक करोड़ से अधिक की शराब भी जब्त करने की बात सामने आ रही है। रात में घटनास्थल देवरिया होने की आशंका पर शराब लदी गाड़ियों के साथ गि’रफ्तार सभी धंधेबाजों को देवरिया पुलिस को सौंप दिया गया। लेकिन सुबह में घटनास्थल बरुराज होने की जानकारी होने के बाद कथैया व देवरिया पुलिस के सहयोग से जब्त गाड़ियों व गिर’फ्तार धंधेबा’ज को बरुराज थाना लाया गया। बरुराज में एसडीपीओ सरैया राजेश कुमार शर्मा ने धंधेबा’जों से पूछताछ की। वहीं जब्त शराब कार्टन की गिनती देर शाम तक जारी रही। कथैया थानेदार के अनुसार एक दो धंधेबा’जों को गोली भी लगी, लेकिन साथी उसे लेकर भाग निकले।
