सलमान खान ने रानू मंडल को गिफ्ट किया है 55 लाख का घर? जानें क्या है सच…

लता मंगेशकर के गाने ‘एक प्यार का नगमा’ है को गाकर रातोंरात चर्चा में आईं रानू मंडल को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि ऐक्टर सलमान खान ने रानू को 55 लाख का घर गिफ्ट किया है। हालांकि इस खबर का सच क्या है, यह अब सामने आ गया है।
सलमान के करीबी सूत्रों ने बताया कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है और उन्होंने रानू मंडल को कोई गिफ्ट नहीं दिया है।

वैसे लोग रानू की सुरीली आवाज के कायल हो गए हैं और उनके कई विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। भगवान कब और किस पर मेहरबान हो जाए और रातोंरात कैसे किस्मत बदल जाए। कोई कह नहीं सकता। सुनने में भला ही यह एक सपना जैसा लगता हो, लेकिन रानू मंडल के साथ तो यही हुआ है।
लता मंगेशकर के मशहूर गाने ‘एक प्यार का नगमा है’ को गाकर रातोंरात इंटरनेट सेन्सेशन बनीं रानू मंडल अब बॉलिवुड तक पहुंच चुकी हैं और उन्हें एक बाद एक कई गानों के ऑफर मिल रहे हैं। जहां रानू को हाल ही में म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म में गाना गाने का मौका दिया वहीं कई और गानों के ऑफर उन्हें मिल रहे हैं।

बता दें कि रानू ने हिमेश की फिल्म ‘हैपी हार्डी ऐंड हीर’ के लिए ‘तेरी मेरी कहानी’ गाना गाया, जिसका विडियो सोशल मीडिया पर छा गया। इस गाने के बाद रानू मंडल के और भी कई गाने और रिकॉर्डेड विडियो सामने आए हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.