द’र्दनाक ह’त्या : युवक को ह’त्यारे दौड़ाते रहे…वह मोबाइल में वीडियो बनाता रहा, फिर आयी गोली चलने की आवाज, देखें…

बिहार के रोहतास (Rohtas) जिले के दिनारा का कुड़ गांव मंगलवार को उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया जब भूमि वि’वाद (Land Dispute) में दो भाइयों को गो’ली मा’र दी गई. इस घ’टना में छोटे भाई 18 साल के सत्यम कुमार की मौ’त मौके पर ही हो गई. जबकि बड़े भाई कृष्ण कुमार सिंह के पैर में गो’ली लगी. जिसे घा’यल अवस्था में इला’ज के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi) रेफर कर दिया गया. इस घट’नाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है जो लाइव म’र्डर (Live Mu’rder) का है.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सत्यम नाम का यह युवक जान ब’चा कर भा’ग रहा है और वह लगातार इस घ’टनाक्रम का वीडियो भी बना रहा है. वीडियो में रोशनी के फ्लैश के साथ ही उसे गो’ली लगती है और वह जमीन पर गि’र जाता है.वीडियो में देखा जा सकता है युवक को ह’त्यारे गो’ली मा’रने के लिए दौ’ड़ा रहे हैं और यह वह हिम्’मत से अपने मोबाइल में वीडियो बनाता रहता है. वीडियो में वह हत्यारों के नाम भी बताता है और इसी दौ’रान फ्लैश के साथ ध’ड़ाम की आवाज होती है और युवक सत्यम कुमार गि’र जाता है और उसकी मौ’त हो जाती है.

युवक का दो ऑडियो भी मिला है जिसके एक ऑडियो में वह अपने भाई को फोन कर बुला रहा है. कह रहा है कि उसकी बाइक पंचर हो गई है. कृपया आप आएं. आवाज से यही लगता है कि वह बद’माशों के द’बाव में फोन किया गया था.इसके चंद मिनट बाद ही एक और ऑडियो आता है. जिसमें सत्यम भागते हुए बताता है कि 5 लोग उसे प’कड़कर जबरन बड़े भाई के पास फोन करवाया है और कहता है कि अपने भाई को बुलाओ. फोन पर वह अपने बड़े भाई को आने से मना करता है तथा गांव की तरफ भागने की बात कहता है. ऑडियो में ह’त्यारों के नाम भी बोलता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading