बीरगंज (नेपाल) । नेशनल मेडिकल कॉलेज, बीरगंज मे ओपन हार्ट सर्जरी की शुरूआत हो गयी है।बारा जिला फेटा गांव के रहने वाले ५५ वर्षीय हदीश अंसारी की शनिवार को सफलतापूर्वक ओपन हार्ट सर्जरी हुई।

अस्पताल के कार्डियक सर्जन अफरोज अंसारी के नेतृत्व मे उनकी टीम ने दिल की सर्जरी की।इलाज किए गए रोगी की स्थिति बेहतर है और अस्पताल प्रबंधन उन्हें शुक्रवार तक घर जाने की इजाज़त भी दे देगा।

उक्त जानकारी डा० अंसारी ने दी।उन्होंने बताया कि नेशनल मेडिकल कॉलेज दो साल से हृदय की समस्याओं वाले रोगियों का उपचार कर रहा है, लेकिन ओपन हार्ट सर्जरी पहली बार ही सफलता पुर्वक कर लिया गया।


डॉ अंसारी ने कहा कि ” मैं यहां डेढ़ साल से काम कर रहा हूं, सब कुछ शुरू होने में थोरा वक्त ज़रूर लगा मगर मैं खुश हूं।