#UP #INDIA : डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि प्रदेश में बच्चा चो’री की कोई घ’टना नहीं हुई है। कुछ शरारती तत्व इस बारे में अफवाह फैलाकर कानून-व्यवस्था के लिए संकट पैदा कर रहे हैं। ऐसे तत्वों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्र’वाई की जाएगी।

डीजीपी ने कहा कि बच्चा चो’री की अफवाह से संबंधित सभी घ’टनाओं में पुलिस को 15 दिनों के अंदर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि दो’षियों को जल्द से जल्द दंडित कराया जा सके। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अफवाहों से निपटने के लिए जिलों की पीस कमेटियों के अलावा डिजिटल वालंटियर्स की भी मदद ली जा रही है। पुलिस अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से भी लोगों से अ’फवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रही है। लोगों से संवाद बढ़ाने और ग्रुप पेट्रोलिंग करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा घ’टनाओं के आधार पर चिह्नित संवेदनशील स्थानों के साथ-साथ अस्पतालों, रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर यूपी 100 की पीआरवी तैनात की गई है।

उन्होंने कहा कि सभी मामलों में गंभी’र धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। कुछ मामलों में ह’त्या के प्रयास समेत 7 क्रिमिनल लॉ एमेंडमेंट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। डीजीपी ने शाम को अपने यूपी पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अपना वीडियो संदेश भी पोस्ट किया। इसमें लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध स्थिति में पुलिस की मदद लेने की अपील की गई है

अगस्त में बच्चा चो’री की अफवाहों के कारण 46 घटनाएं हुईं;
मेरठ जोन में 19, आगरा जोन में 12, कानपुर जोन में 7, बरेली जोन में 4 तथा गोरखपुर व लखनऊ जोन में 2-2 घटनाएं हुईं
32 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई, 90 गिर’फ्तार किए गए
घट’नाओं में कुल 29 लोग घायल हुए जबकि एक की मौ’त हो गई
मौत की घ’टना में ह’त्या का मुकदमा दर्ज करते हुए 11 गि’रफ्तार किए गए