मथुरा: दबंगों से परेशान दंपत्ति ने कोतवाली के बाहर किया आ’त्मदाह, तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गा’ज

#UP #INDIA : मथुरा से एक बड़ी दिल को द’हला देनेवाली खबर सामने आ रही है। दबंगों से परेशान दंपत्ति ने मथुरा में कोतवाली के बाहर ही खुद को आ’त्मदाह कर लिया। 90 फीसदी जली हालत में उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। उनकी हालत काफी गंभी’र बताई जा रही है। जिसके बाद मौके पर आईजी और एसएसपी पहुंचे और इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।

गौरतलब है कि पुलिस द्वारा सुनवाई न करने से परेशान दंपति ने बुधवार को सुरीर कोतवाली परिसर में खुद को आ’ग लगा ली। दंघटना की सूचना पर पुलिस में ह’ड़कंप मच गया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित कई पुलिस अधिकारी सुरीर कोतवाली पहुंचे।


सुरीरकलां निवासी जोगेंद्र मजदूरी करता है। गांव के कुछ युवक उसके और पत्नी के साथ मा’रपीट कर रहे थे और उसकी जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहे थे। जोगेंद्र ने कई बार कोतवाली सुरीर में इस बारे में शिकायत की लेकिन पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। जिसके कारण आरोपियों को हौसले बुलंद थे। जुगेंद्र का आरोप है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय थाने से उसे ही ह’ड़का कर भगा दिया जाता था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.