मुजफ्फरपुर : कांटी नगर पंचायत के कोठिया मजार वार्ड नंबर 13/14 में मुख्य सड़क का निर्माण नाला का निर्माण लापरवाही व आवास योजना में भ्रष्टाचार, शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा शक्ति की ओर से कांटी प्रखंड इकाई ने नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया.

जोरदार तरीके से धरनाप्रदर्शन किये गये धरना प्रदर्शन के दबाव में नगर कार्यपालक पदाधिकारी सहायक अभियंता को कोठियामजार भेजकर लंबित समस्याओं का तस्वीर Whatsapp पर भेजने को कहा और 1 महीने के भीतर सड़क की समस्या का समाधान करवाने के लिए स्वीकृत एजेंसी के संवेदक पर लापरवाही बरतने के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया और जिनका आवास योजना का राशि नहीं मिल रहा है उनका सूची सुपुर्द कर 1 सप्ताह के भीतर उनको आवास आवंटन करने की बात कही और जिनको शौचालय की राशि नहीं मिल रही है या शौचालय योजना का लाभ नहीं मिल रहा है उनका सूची देने पर 1 घंटे के भीतर जांच कराकर खाता में पैसा ट्रांसफर करने की बात कही

इस अवसर पर मुख्य रुप युवा संघर्ष शक्ति YSS के राष्ट्रीयसंयोजकअनयराज लगभग 45 मिनट के वार्तालाप के दौरान कांटी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से कांटी नगर पंचायत में व्याप जल संकट एवं एनटीपीसी द्वारा कांटी नगर पंचायत एवं 5 किलोमीटर में विकास और लोककल्याण कार्य में शिथिलता बरतने एवं अपने संगठन के साथ हुए समझौते व करार पर कार्रवाई नहीं करने का बात कही! जिस पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने समझौते की कॉपी एवं आवेदन की छाया प्रति पर एनटीपीसी के कार्यपालक पदाधिकारी से बैठकर #कांटी में CSR फंडिंग के तहत कांटी में विकास के काम पर में राशि खर्च करने का प्रस्ताव देने की बात को स्वीकृत किया ।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष सोनू कुमार प्रखंड संयोजक रुपीस पांडे प्रखंड संयोजक राजकुमार #पिंकू कुमार विजय कुमार अली राजा मोहम्मद अहसान मोहम्मद इरशाद नजमा खातून सलमा बेगम जनाब उद्दीन हसन शोएब अख्तर मुकुल कुमार हरिंदर पंडित राहुल कुमार अनुज कुमार दिवाकर सिंह उज्जवल कुमार इत्यादि सैंकड़ों की संख्या में कांटी नगर पंचायत के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे ।

