तेजस्वी यादव में अभी अनुभव की कमी: जीतन राम मांझी

#PATNA #BIHAR #INDIA : हम’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव में अभी अनुभव की कमी है। जबकि उनका मुख्यमंत्रित्व का कार्यकाल बेहतर रहा है। चुनाव के बाद यदि महाठबंधन को बहुमत मिलता है और अगर उन्हें नेता चुनाव जाता है तो वे तैयार हैं। गुरुवार को मीडिया से बातचीत यह भी दोहराया कि वैसे में शामिल सभी दलों की बैठक में यह तय होगा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। पूर्व सांसद पप्पू यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी कि वे इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। प्रतिक्रिया दी कि तेजस्वी राजद के चेहरा हो सकते हैं पर अभी अगले मुख्यमंत्री का फैसला नहीं हुआ है।

एक सवाल के जवाब में यह भी कहा कि वे नौ माह तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वे एक बेहतर मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। उनके कार्यकाल और लिए फैसलों को जनता याद करती है। कई फैसलों को सरकार अब भी लागू कर रही है। कहा कि यदि दोबारा मौका मिलता है तो वे योग्य सीएम साबित होंगे। कहा कि उनके पास अनुभव भी है। कोई दाग भी नहीं है। लंबा कैरियर रहा है। हाल की घटनाओं से लगता भी है कि राजद के तेजस्वी यादव को राजनीतिक रूप में और परिपक्व होना होगा। कहा कि यदि महागठबंधन को बहुमत मिला तो सब दलों की राय से ही कोई मुख्यमंत्री होगा। कहा कि अगर उनकी कभी दावेदारी होगी तो उसके पीछे लंबा राजनीतिक अनुभव और नौ माह का बतौर सीएम का कार्यकाल है।


राजद के प्रवक्ता व सह विधायक शक्ति यादव ने कहा है कि राजद मांझी जी का पूरा सम्मान करता है, लेकिन वे किन परिस्थितियों में सीएम बने, ये सबको पता है। महागठबंधन की बैठक में उन्होंने ऐसी कोई चर्चा नही की है। ये भी सच्चाई है कि अब तक के सभी कार्यक्रम तेजस्वी यादव को ही नेता मानकर हुआ है। पप्पू यादव जैसे बाहरी और जनधारविहीन नेताओं के कारण संभव है उनके मन में ऐसी कोई इच्छा जागी हो। राजद अभी भी बिहार का सबसे अधिक जनाधार वाली अकेली पार्टी है। महागठबंधन के नेता तेजस्वी थे, हैं और रहेंगे। बाकी सबकी अपनी राय हो सकती है। राजद हर परिस्थिति के लिए तैयार है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading