राज्य के किसान एवं मजदूर करेंगे शांतिपूर्ण पदयात्रा, 31 अगस्त को अपनी नौ सूत्री मांग लेकर पहुचेंगे मुख्यमंत्री आवास

#BIHAR #INDIA: राज्य के किसान एवं मजदूर 27 अगस्त को वितिहरना गांधी आश्रम पश्चिमी चम्पारण से चलकर शांतिपूर्ण पदयात्रा करते हुए अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के पास जाएंगे। यह यात्रा 31 अगस्त को पटना में मुख्यमंत्री महोदय के पास पहुचे गी और अपना ज्ञापन सौपेगी। बृहस्पतिवार से उन्हें अवगत कराएंगे।

इस पदयात्रा में मनरेगा मजदूर विकाश संगठन के राष्ट्रीय अधयक्ष सुगन्ध कुमार के नेतृवत में बिहार राज्य के सभी जिले से आये संगठन के जिला प्रभारी प्राण मोहन झा (सहरसा), कैलाश निषाद (गया), अभीशेक यादव (शिवहर), राजू जैस्वाल (सीतामढ़ी), आरन कुमार (मधेपुरा), अरुण कुमार (पूर्णिया), मनोज गोस्वामी (मधुबनी) मूलरूप से पदयात्रा में उपासथित है।

सामाजिक कार्यकर्ता ने भी इस पदयात्रा का स्वागत आभिनंदन किया। राजवर्धन, राजेश सिंह, आशिफ कुमार, उदयभूषण, राजेश कुमार व मनरेगा मजदूर वीकाश संग़ठन, मुज़फ़्फ़रपुर जिला इकाई के सभी प्रभारी ने चाँदनी चौक पर स्वागत किया। संगठन के जिला प्रभारी शांतिभूषण ने धन्यबाद ज्ञापन किया। साथ ही चांदनी चौक होते हुए सरैयागंज टावर पर माहत्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading