पाकिस्तान में गरीबी: PMO को बिल जमा नही करने पर बिजली काटने का नोटिस

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को एक अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। इस्लामाबाद की बिजली कंपनी ने लाखों रुपये के बकाये बिजली बिल का भुगतान नहीं होने पर प्रधानमंत्री कार्यालय की बिजली काटने की धमकी दी है। पाकिस्तान इन दिनों वित्तीय संकट से गुजर रहा है। इस्लामाबाद इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी (आईईएससीओ) ने बुधवार को प्रधानमंत्री सचिवालय को भेजे नोटिस में कहा यदि बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जाता है तो बिजली काट दी जाएगी।

कंपनी ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय पर 41 लाख रुपये बिजली बिल का बकाया है। प्रधानमंत्री सचिवालय ने पिछले महीने के 35 लाख रुपये का भुगतान भी नहीं किया है। कंपनी ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बारे में पहले भेजे गये नोटिस का भी जवाब नहीं दिया। कानून के मुताबिक, लगातार दो महीने का बिजली का बिल नहीं जमा होने पर कंपनी चेतावनी देकर बिजली की आपूर्ति रोक सकती है। बिलों का भुगतान नहीं होने की वजह से बिजली कंपनी निजी बिजली उत्पादकों को भुगतान नहीं कर पा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.