
श्वेताभ पांडेय के अनुसार, शिकायतकर्ताओं का कहना है कि सेक्टर-18 में तीन लोगों ने ”माई ग्रोथ लाइफ” नाम से एक कंपनी खोली। इन लोगों ने एक व्यक्ति से 55,000 रुपये निवेश कराए और इसके एवज में प्रतिदिन 468 रूपये देने का वादा किया। उन्होंने बताया कि ज्यादा ब्याज के लालच में कई लोगों ने कंपनी में निवेश किया। कंपनी के संचालक अनिल शर्मा, प्रमोद, गोकुल बंसल ने लोगों को कुछ दिनों तक किश्तें दीं, उसके बाद ये लोग ऑफिस बंद करके भाग गए। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर-20 पुलिस ने गुरुवार को कंपनी के तीनों निदेशकों अनिल शर्मा, प्रमोद और गोकुल बंसल को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि तीनों से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि इन लोगों ने जनता से ठ’गे पैसों से फरीदाबाद तथा गढ़ में कई संपत्तियां बनाईं। इनके पास से बरामद दस्तावेजों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
