अग्निकां’ड: आगरा में जूता फैक्ट्री में लगी भी’षण आग, दमकल की सात गाड़िया मौके पर

#UP #INDIA : शास्त्रीपुरम स्थित जूता फैक्ट्री में गुरुवार रात को बड़ा अग्निकां’ड हो गया। फैक्ट्री के अंदरूनी हिस्सों से लप’टें उठने लगीं। वेयरहाउस भी चपेट में आ गया। दमकल की सात गाड़ियों ने इस पर देर रात काबू पाया। किसी जनहानि की खबर नहीं है। नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।


यूपीएसआईडीसी रोड पर फायर स्टेशन के पीछे बड़ा चौराहा कानपुर निवासी मुख्तार उल अमीन की सुपरहाउस लिमिटेड नाम से जूता फैक्ट्री है। यहां शू मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट लगी है। यूनिट तीन फ्लोर पर है और करीब पांच हजार गज में फैली है। गुरुवार रात 10:30 बजे फैक्ट्री के पावर हाउस के पैनल में आग लग गई और तेज धमाके होने लगे। दो मिनट बाद ही फैक्ट्री के वेयरहाउस से धुआं उठने लगा। तब सुरक्षा इंचार्ज ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन किया। शास्त्रीपुरम और ईदगाह फायर स्टेशन से सात गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। कंपनी के प्लानिंग मैनेजर रहमत अली भी पहुंच गए। उन्होंने कानपुर स्थित मालिक को जानकारी दी। फैक्ट्री में लगी आग पर देर रात काबू पा लिया गया। लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मौके पर एएसपी, सीएफओ और करीबी थानों का फोर्स भी पहुंच गया था।


फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने रीफिलिंग के लिए कई चक्कर लगाए। दूर स्थित हाईड्रेंट प्वाइंटों से पानी भरकर लाया गया। शहर के अधिकतर हाईड्रेंट प्वाइंट खराब हैं। यह सड़कों में धंस गए हैं। तमाम में पानी का प्रेशर नहीं आता है। बीते दिनों एसएसपी ने नगर निगम को इन्हें दुरुस्त करने के लिए भी लिखा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading