आरा के विकास बने छात्र जदयू के प्रदेश महासचिव..

आरा | बिहार की राजनीति के शिखर पर छात्र आंदोलन से उपजे नेता नीतीश कुमार विराजमान हो, जिनके हाथों में जनता दल यूनाइटेड की कमान हो उस राज्य की राजनीति में स्वाभाविक है कि छात्र नेतावों का आकर्षण ज्यादा होगा. जी हाँ छात्र जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम पटेल ने पिरो के ख़िरीक़ोंन निवासी रामशंकर यादव के सुपत्र विकास कुमार यादव को छात्र जदयू बिहार का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है.

विकास ने बताया कि छात्र राजनीति में पढ़ने वाले युवाओं को बढ़ चढ़ के सहभागिता दर्ज करानी होगी तभी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक व्यवस्था को सुधारा जा सकता है. यादव ने बताया कि मुझे जो जिम्मेवारी दी गयी है उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए छात्र हित की लड़ाई लड़ते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपनो को साकार करूँगा. विकास यादव के प्रदेश महासचिव बनने पर विश्वविद्यालय अध्यक्ष मोनू यादव ने बधाई देते हुए कहा कि अब छात्र जदयू आरा पूरे शाहाबाद में सशक्त और मजबूत होगी.

बधाई देने वालों में छात्र जदयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष मोनू यादव एवम बिहार विधान पार्षद रणवीर नंदन, युवा जदयू के जिला अध्यक्ष चीकू सिंह छात्र जदयू के जिला अध्यक्ष मोहित सिंह, चन्दन तिवारी, सासाराम जिला अध्यक्ष अभिषेक पटेल,बक्सर के जिला अध्यक्ष सोनू पांडे,कैमूर जिला अध्यक्ष विवेकानंद पटेल, अमित पटेल, सन्नी कुमार ,संजीत कुशवाहा,रंजन यादव, दीपनारायण, सहित सैकड़ों छात्र नेताओ ने बधाई दी।

Report – मोहम्मद अफरीदी

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.