पटना: एक वीडियो में ये लड़का हाथ में दो-दो एके-47 लहराते हुए दिखा, पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

#PATNA #BIHAR #INDIA : पटना पुलिस के लिए एके-47 का वायरल वीडियो बड़ी चुनौती बन गया है। वीडियो में एक लड़का हाथ में दो-दो एके-47 लहराते हुए दिख रहा है। वीडियो में दिख रहे युवका को विवेका पहलवान का भतीजा बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वीडियो कब और कहां की है इसे लेकर भी कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है।

सूत्रों की मानें तो वीडियो वायरल होने के बाद ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो जहां बनाया गया है वहां कमरे में दीवार पर एक फोटो लगी है जिसे विवेका पहलवान का भाई बताया जा रहा है। पुलिस की जांच में ही इसकी जानकारी मिल पाएगी कि कहां और कौन है जो एके-47 लहरा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.