
शिवकुमार ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ‘कृपया आप चिंता मत करिए, मैं इसको लेकर चिंतित नहीं हूं। इसको लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैंने कोई गलती नहीं की है। मैंने कोई दुष्कर्म नहीं किया या पैसा नहीं लिया, कुछ भी मेरे खिलाफ नहीं है।’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘कल रात रात 9 बज कर 40 मिनट पर ईडी का समन मिला जिसमें मुझे आज एक बजे दिल्ली में पेश होने के लिए कहा गया। ईडी की ओर से अचानक बुलाया जाना दुर्भावनापूर्ण है। मैं कानून के शासन पर भरोसा करता हूं और निश्चित तौर पर जांच में हिस्सा लूंगा तथा सहयोग करूंगा क्योंकि मैं देश के कानून का पालन करने वाला व्यक्ति हूं।’

शिवकुमार ने आ’रोप लगाया कि कुछ विधायकों को बचाने के लिए वह राजनीतिक मुकदमे का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘होने दीजिए। मैं किसी की भलाई करने के कारण दर्ज मामले का सामना करूंगा। कल उच्च न्यायालय ने मेरे आवेदन को खारिज कर दिया। मैं आप से सभी मामलों पर बात करूंगा। मैं दिल्ली जा रहा हूं।’