
SIWAN : सीवान से एक बड़ी खबर आई है। वहां एक माल गाड़ी बेपटरी हो गई है। एक बड़ा हादसा होने से बच गया। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सीवान जंक्शन और सीवान कचहरी जंक्शन के बीच आनंद नगर क्रासिंग के पास हुई है।
पटरी से माल गाड़ी के चार डिब्बे उतर जाने से जानमाल की तो क्षति नहीं हुई है लेकिन दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस और सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट करना पड़ा है। कई स्टेशनों पर ट्रेन रूकी पड़ी है। जब तक पटरी साफ नहीं हो जाती है रेल यातायात का परिचालन संभव नहीं हो पाएगा। रेलवे की ओर से रेल परिचालन की कोशिशें की जा रही है।