MADHUBANI : डेढ़ करोड़ का जेवर लेकर फरार हुआ नौकर गिरफ्तार

MADHUBANI :  मधुबनी का एक व्यक्ति जो कर्नाटक में घरेलू नौकर के रूप में कार्य कर रहा था, एक दिन मौका मिलने पर उसने अपने मालिक की तिजोरी पर ही हाथ साफ कर दिया और करोड़ों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गया. लेकिन वह चोरी के इन जेवरात को बेच पाता उससे पूर्व ही कर्नाटक पुलिस ने मधुबनी पुलिस के सहयोग से उसे चोरी के जेवरात समेत धर दबोचा.

इस संबंध में मधुबनी के आरक्षी अधीक्षक दीपक बरनवाल ने बताया कि जिले के घोंघाड़िया थाना क्षेत्र के पिपरा कमलपुर निवासी जय किशन महतो का पुत्र अखिलेश महतो कर्नाटक के मदिबारा क्षेत्र में घरेलू नौकर के रूप में कार्य कर रहा था.

एक दिन मौका देखकर वह अपने मालिक की तिजोरी से करीब डेढ़ करोड़ के जेवर निकालकर फरार हो गया. एक प्लास्टिक फैक्ट्री के मालिक सत्य प्रकाश ने विगत 17 अक्टूबर को अपने घर में चोरी होने की सूचना कर्नाटक पुलिस को दी. कर्नाटक पुलिस की एक टीम चोर की तलाश में मधुबनी पहुंची और घोंघाडिया थाना की पुलिस के सहयोग से चोर को जेवर समेत गिरफ्तार कर लिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading