SIWAN : दस घंटे मेगा ब्लॉक से परेशान रहे रेल यात्री

SIWAN : पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-सीवान रेल खंड पर बुधवार को 10 घंटा के मेगा ब्लॉक से रेलयात्री काफी परेशान रहे. कई ट्रेनो को मार्ग परिवर्तित कर चलाया गया. वहीं कई ट्रेनों को जगह-जगह कंट्रोल किया गया. इससे वे काफी विलंब से चलीं. मैरवा रेलवे स्टेशन पर दिन भर यात्रियों की भीड़ लगी रही.

ट्रेनों का पोजीशन जानने के लिए यात्री स्टेशन अधीक्षक के कक्ष में जमे रहे. स्टेशन अधीक्षक रमेश चंद्र श्रीवास्तव और आरवीएम पांडेय यात्रियों को ट्रेनों की स्थिति की जानकारी बार-बार देते हुए हुए परेशान दिखे.

पूर्वोत्तर रेलवे के कुशीनगर रेलवे स्टेशन और गोरखपुर केंट के बीच नंदा नगर के पास पुल संख्या 157 अंडर ग्राउंड रेल पुल बनाया जा रहा है. इसके लिए 10 घंटे का मेगा ब्लॉक रेलवे ने दिया था. साथ ही मैरवा रेलवे स्टेशन यार्ड के पूर्व क्रॉसिंग प्वाइंट बदलने के लिए 6 घंटे का रेल द्वारा ब्लॉक दिया गया था. इस कारण अप गाड़ियां जहां तहां कंट्रोल की गई थीं.

12553 वैशाली एक्स. एवं 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्स. को परिवर्तित मार्ग को पड़रौना होकर जाना पड़ा. वहीं 55019 अप सवारी गाड़ी और 15025 आप मौर्य 13019 अप बाघ एक्सप्रेस भी प्रभावित रही. 13020 डाउन बाघ एक्सप्रेस को परिवर्तित रुट वाया कप्तानगंज थावे सीवान होकर जाना पड़ा.

इसी तरह 14674 डाउन शहीद एक्सप्रेस वाया कप्तानगंज थावे सीवान होकर चली. 55116 डा.सवारी गाड़ी भी विलम्ब से चली. इस दौरान जहां रेल यात्री परेशान रहे. कुछ को अपनी यात्रा स्थगित कर वापस घर लौट जाना पड़ा तो कुछ ट्रेन पकड़ने सीवान चले गए.

उधर यात्रियों द्वारा बार-बार ट्रेन का पोजीशन पूछने के लिए स्टेशन अधीक्षक के कक्ष में यात्रियों की जमावड़ा से स्टेशन अधीक्षक रमेश चंद्र श्रीवास्तव और आरबीएम पांडेय काफी परेशान दिखे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading