MADHUBANI : तस्करों ने स्वास्थ्य उप केंद्र भवन को बनाया शराब का गोदाम

MADHUBANI : जिले के लखनौर थाना के उमरी गांव में बरसों पूर्व लाखों की लागत से बने जिस प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्र के भवन का मुख्यमंत्री ने रिमोट द्वारा खुद उद्घाटन किया हो, उस भवन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद होने से इलाके के लोग अचरज में हैं.

इस संबंध में प्राप्त सूचना के अनुसार मधुबनी के लखनौर थाना की पुलिस ने उमरी गांव में बरसों पूर्व बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन से लावारिस अवस्था में रखे हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद किया है. 100 से भी अधिक कार्टून में रखे इस शराब की कीमत लाखों में आंकी जा रही है. इस भवन के ठीक बगल में प्राथमिक विद्यालय भी है. किंतु शराब के इतने बड़े कारोबार की भनक ना लगना हैरत की बात है.

प्राथमिक स्वास्थ उप केंद्र के इस भवन का उद्घाटन तो कर दिया गया किंतु अब तक स्वास्थ्य उप केंद्र चलाया नहीं जा सका है. आरक्षी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत के मुखिया नजमुल होदा ने थाना अध्यक्ष राजकुमार राय को फोन पर सूचना दी कि उनके गांव में शराब की बहुत बड़ी खेप है.

दरअसल गांव के बच्चे खेल के दौरान भवन की पिछली खिड़की से जब अंदर गए तो उन्होंने शोर मचाया कि अंदर बहुत सारे कार्टून रखे हुए हैं. धीरे-धीरे लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी. फिलहाल पुलिस कारोबारी की तलाश में जुटी हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.