
‘मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना’ की शुरुआत मुख्यमंत्री ने पंचकूला में एक कार्यक्रम में की। इस योजना का लक्ष्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को लाभ पहुंचाना है। इस योजना की शुरुआत हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुई है। राज्य में अक्टूबर में चुनाव होने वाले हैं। खट्टर ने कहा कि इस योजना के तहत सालाना 1.80 लाख रुपये से कम आय और दो हेक्टेयर जमीन रखने वाले परिवार को 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता हर साल दी जाएगी।