#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : नगर निगम ने शहर में मच्छर के लार्वा को न’ष्ट करने के लिए नालों व जलजमाव वाले इलाकों में केमिकल का छिड़काव शुरू कर दिया है। इसके लिए सभी 49 वार्डों में एक-एक मशीन के साथ कर्मचारी को तैनात किया गया है।

शुक्रवार को शहर के विभिन्न वार्डों में दवा का छिड़काव किया गया। अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद ने बताया कि एक सप्ताह में पूरे शहर में केमिकल छिड़काव का कार्य पूरा कर लिया जायगा। फॉगिंग के लिए भी वार्ड वार रोस्टर तैयार किया जा रहा है।
Source: live hindustan