मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज एक्सप्रेस आज से इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी, देखें..

मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज एक्सप्रेस शनिवार से इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी। रेलवे ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। इलेक्ट्रिक इंजन के जरिये ट्रेन परिचालन से यात्री तय समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। पूर्व मध्य रेलवे में सभी डेमू इंजन को मेमू इंजन में तब्दील किया जा रहा है।

इसी क्रम में मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी व नरकटियागंज के बीच वाली सभी डेमू को मेमू में बदला जा रहा है। एक महीने में अबतक छह जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को मेमू में बदला जा चुका है।

Source: jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.