मुंबई में ‘लाल बाग के राजा’ की झांकी में अंतरिक्ष यात्री, ग्रह और चंद्रयान-2 नजर आए, देखें…

दो सितंबर को गणेश चतुर्थी है। गणेश जी के आगमन की तैयारियां देशभर में जोरो-शोरों पर है। हालांकि महाराष्ट्र में इस त्यौहार की धूम अलग ही होती है। गणेश पंडालों में मुंबई के लाल बाग के राजा की झांकी देखने के लिए हर कोई उत्साहित रहता है क्योंकि हर बार यहां कुछ हटके देखने को मिलता है। इस बार भी मुबंई के ‘लाल बाग के राजा’ की झांकी को बड़े ही निराले तरीके से सजाया गया है।

इस बार लाल बाग के राजा की झांकी अंतरिक्ष की थीम में देखे जा सकेंगे। गणेश जी की मूर्ति के पीछे में अंतरिक्ष यात्री, ग्रहों और चंद्रयान-2 नजर आ रहे हैं। इसे देखकर सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि ‘लाल बाग के राजा’ की यह थीम चंद्रयान-2 की सफल प्रक्षेपण की खुशी में तैयार की गई है। बीते 22 जुलाई को चंद्रयान-2 का सफलता पूर्वक लॉन्च किया गया था। चंद्रयान-2 अब चंद्रमा की चौथी कक्षा में प्रवेश कर चुका है। सात सितंबर को चंद्रयान-2 चंद्रयान-1 से आगे निकल जाएगा।


गौरतलब है कि चंद्रयान-2 भारत का अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष अभियान है। इसरो द्वारा प्रक्षेपण यान जीएसएलवी मार्क।।।-एम 1 के जरिए प्रक्षेपित किए गए चंद्रयान-2 ने बीते 14 अगस्त को पृथ्वी की कक्षा से निकलकर चंद्र पथ पर आगे बढ़ना शुरू किया था।

सबकुछ यदि ठीक रहता है तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चांद पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। इसके साथ ही अंतरिक्ष इतिहास में भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading