जानें कैसा होगा आपका आज का दिन?

मेष– मार्ग के अवरोध खत्म होंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। किसी बुजुर्ग व्यक्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं।

वृष-भावुकता पर नियंत्रण रखें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। परिवारीजनों के साथ अच्छा सामंजस्य बनाकर चलें। घरेलू कलह की स्थिति न आने दें।

मिथुन– भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्भव है। मां के स्वास्थ्य में लगातार सुधार की स्थिति है। लेकिन घरेलू कलह से बचकर रहना चाहिए।

कर्क-किया गया प्रयास सफलतादायक होगा। भाईयों और मित्रों का साथ मिलेगा। कुल मिलाकर अनुकूल समय है।

सिंह-जुबान पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। निवेश के पहले खूब अच्छी तरह सोच-विचार लें। कुटुम्बीजनों से प्रेम-व्यवहार बना कर रखें।

कन्या-उत्तम समय आ गया है। आपका कद बढ़ेगा। सामाजिक, आर्थिक और शारीरिक हर दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा है।

तुला-अकारण चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। हां, अपने खर्चों पर नियंत्रण जरूर रखें। आंखों की परेशानी को हल्के में न लें।

वृश्चिक-आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। राजनैतिक लाभ मिलेगा।

धनु-सरकारी तंत्र से लाभ और कोर्ट कचहरी में विजय मिलने के संकेत हैं। पिता आपका भरपूर साथ देंगे। राजनैतिक लाभ भी मिल सकता है।

मकर-भाग्य में वृद्धि हो रही है। धार्मिक यात्रा सम्भव है। आर्थिक लाभ और किसी रुके हुए काम का पूरा हो जाना सम्भव है।

कुंभ– समय अनुकूल नहीं है। थोड़ा बचकर चलने की जरूरत है। वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी बरतें।

मीन-शादी तय हो सकती है। प्रेम सम्बन्ध में खुशी मिलेगी। पति-पत्नी के बीच चल रहा तनाव खत्म हो सकता है। कुल मिलाकर अच्छा समय है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading