जमुई में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए सरकार ने 27 एकड़ जमीन कर ली चिन्हित

पटना. जमुई में सरकारी मेडिकल कॉलेज खुलेगा। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा राज्य में 5 मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा के तहत राज्य सरकार ने जमुई में मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय किया है।

जमुई के खैरा प्रखंड में सशस्त्र सीमा बल कैंपस के पास की 27 एकड़ सरकारी जमीन सरकार ने मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए चिन्हित भी कर ली है। यह जमीन जल्द ही स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी जाएगी। मुंगेर प्रमंडल में यह पहला मेडिकल कॉलेज होगा।

समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज का डीपीआर तैयार, 591 करोड़ रुपए में बनेगा भवन
समस्तीपुर में मेडिकल कॉलेज भवन बनाने के लिये डीपीआर तैयार हो गया है। सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी मठ की 22 एकड़ जमीन पर बनने वाले मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भवनों के निर्माण पर 591 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण का खर्च केन्द्र वहन करेगा।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.