
उनको बताया कि घरेलू प’रेशानियों को लेकर दंपति में तनाव रहता था। इसे खत्म करने के लिए महिला ने घंटाघर स्थित एक तांत्रिक से फोन पर संपर्क किया।22 अगस्त को उसने पूजा के लिए घंटाघर स्थित अपने कार्यालय में बुलाया और नौ तोला सोना रखने को कहा। वह घर से गहने लेकर गई और तांत्रिक को सौंप दिया। इसी बीच, तांत्रिक ने उसे चाय पिलाई।
आरोप है कि चाय पीते ही महिला बे’होश हो गई। इसके बाद तांत्रिक ने उसके साथ दु’ष्कर्म किया। महिला ने उसकी शिकायत करने को कहा तो तंत्र विद्या के जरिए दंपति की ह’त्या करने की ध’मकी देनी शुरू कर दी। आईजी मोहित अग्रवाल ने फजलगंज पुलिस को आ’रोपित के खि’लाफ रिपोर्ट दर्ज कर गि’रफ्तार करने का आदेश दिया है।

