#DELHI: खराब व्यवहार से ना’राज होकर 91 वर्षीय मालिक को फ्रिज में डालकर किया अ’गवा

#DELHI #INDIA : दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 में शनिवार रात नौकर ने 91 वर्षीय मालिक को फ्रिज में डालकर अ’गवा कर लिया। वारदात से पहले वह अपने छह साथियों के साथ बुजुर्ग के घर से नकदी, ज्वेलरी और कीमती सामान भी लूटक’र ले गया। सीआर पार्क थाना पुलिस बुजुर्ग के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त परविंदर कुमार ने बताया कि 91 वर्षीय कृष्ण खोसला अपनी पत्नी सरोज (90) के साथ ग्रेटर कैलाश-2 के एम ब्लॉक की इमारत में पहली मंजिल पर किराए के फ्लैट में रहते हैं। उनका खुद का घर एस ब्लॉक में है, जिसमें निर्माण कार्य चल रहा है। कृष्ण खोसला 31 वर्ष पूर्व भारत सरकार के इंडस्ट्री विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। कृष्ण खोसला के दो बेटे हैं। उनका बड़ा बेटा सुभाष अपने परिवार के साथ ग्रेटर कैलाश में रहता है, जिसका एलईडी का कारोबार है। वहीं, छोटा बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहता है। 25 वर्षीय किशन कृष्णा खोसला के घर में डेढ़ साल से घरेलू सहायक का काम कर रहा था। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और दिल्ली में अपने परिवार के साथ संगम विहार में किराए पर रहता है।


दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 में बुजुर्ग मालिक को अग’वा करने वाला नौकर उनके खराब व्यवहार से नाराज था। इसी गुस्से में उसने वार”दात को अंजाम दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम 5 बजे बुजुर्ग मालिक के व्यवहार से गुस्सा होकर नौकर किशन ने कृष्ण खोसला और उनकी पत्नी को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे दोनों बेहोश हो गए। शनिवार रात 8 बजे किशन के छह दोस्त बुजुर्ग दंपति के घर टेंपो लेकर पहुंचे। आरोपियों ने फ्लैट में रखी नकदी, ज्वेलरी और कीमती सामान लूट लिया। इसके बाद आ’रोपी बेहोशी की हालत में कृष्ण खोसला को फ्रिज में रखकरर ले गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading