
इस बात पर आपत्ति जतायी गई कि एक स्थानीय जुलूस में अक्सर बाहरी तत्वों को बुलाया जाता है, जिससे कानून व्यवस्था की समस्या पैदा होती है। एसएसपी ने कहा कि इस पर नजर रखी जाएगी। डीएम आलोक रंजन घोष व एसएसपी मनोज कुमार ने पर्व त्योहार के मौके पर शांति व सौहार्द्र बनाये रखने की अपील लोगों से की है। बैठक शुरू होते ही सबसे पहले कानून व्यवस्था के लिए संकट पैदा करने वाले कारकों पर चर्चा हुई। सदस्यों ने एक स्वर से कहा कि डीजे कई विवादों की जड़ है। इसके कारण अक्सर मारपीट की नौबत आती है। अधिकारियों ने शांति समिति के सदस्यों को कहा कि मुहर्रम सहित तमाम पर्व त्योहार पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये जाते हैं, उनका भरपूर सहयोग होना चाहिए। तभी शांति बहाल रहेगी। बैठक में नगर आयुक्त मनेष कुमार मीणा, अपर समाहर्ता अतुल कुमार वर्मा भी उपस्थित थे।
Source : live hindustan