पंजाब के कॉलेज में पढ़ रहे यूपी- बिहार के छात्रों पर जा’नलेवा ह’मला हुआ है. लुधियाना के गुरुनानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज में स्थानीय पंजाबी छात्रों ने सोमवार की देर शाम यूपी- बिहार के छात्रों को बे’रहमी से पी’टा. ह’मले में एक छात्र का सिर फ’ट गया है, जबकि दर्जन भर से अधिक छात्र घा’यल हुए हैं. सिर फ’टने वाले छात्र का नाम राहुल बताया जा रहा है. जो कि उक्त कॉलेज में इलेक्ट्रिकल ब्रांच में द्वितीय वर्ष का छात्र है.
वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है.घ’टना के बाद यूपी- बिहार के छात्रों ने लुधियाना एसीपी के नाम से एक आवेदन दिया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि पंजाब के स्थानीय विद्यार्थी दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों का मानसिक एवं शारीरिक शो’षण कर रहे हैं. कॉलेज कैंपस में दूसरे राज्य के लड़कों को प’कड़- प’कड़ कर मा’र रहे हैं. यहां के अध्यापक एवं कर्मचारी सभी आपस से मिले हुए हैं और वह हमारी बिल्कुल नहीं सुन रहे हैं.
छात्रों ने आ’रोप लगाया है कि कॉलेज प्रबंधन इस बात को द’बाना चाहता है ताकि कॉलेज का रेपुटेशन बना रहे. इस आवेदन में छात्रों ने लिखा है कि हमें इतना मा’रा गया है कि सिर फ’ट गया है और खू’न निकल रहा है. यूपी- बिहार के छात्रों ने कॉलेज के सेकंड और थर्ड ईयर के स्थानीय पंजाबी छात्रों पर आ’रोप लगाया है और उन्हें इस आवेदन में आ’रोपित बनाया है.
छात्रों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से भी एक आवेदन लिखा है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि यूपी- बिहार के छात्रों को हॉस्टल में बंद करके रखा गया है. साथ ही उन्होंने आग्रह किया है कि इस मा’मले पर जल्द से जल्द सु’नवाई की जाए.
बता दें कि इस मा’मले के बाद कॉलेज को अगले दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है एवं छात्रावास में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तै’नाती की गई है. वहीं यूपी- बिहार के छात्रों में भ’य की स्थिति बनी हुई है.

