#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने रविवार की अहले सुबह राहुलनगर स्थित हरिनारायण शाही के मकान में छापेमारी कर दो देसी पिस्टल के साथ एक युवक को रंगेहाथ पकड़ा। उसे गि’रफ्तार कर थाना लाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम चंदन कुमार उर्फ भोला बताया जो कि करजा थाना क्षेत्र के रौतिनिया का रहने वाला है। पुलिस ने युवक को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष विश्वनाथ राम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी राहुलनगर में एक मकान में एक युवक हथियार के साथ रुका है। छापेमारी कर उक्त युवक को गिर’फ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने के दौरान उसके पास से 7.65 बोर की एक देसी पिस्टल और एक बिना रैपर के देसी पिस्टल के साथ ही मोबाइल, चाकू व एक बाइक को बरामद किया गया। उसे गिर’फ्तार कर जेल भेज दिया गया।
Source: live hindustan