#KARNATAKA में डीके शिवकुमार के गिरफ्तारी के बाद भारी प्रदर्शन, फूंकी बस

#KARNATAKA #INDIA : कर्नाटक में कांग्रेस के संकटमोचक माने जाने वाले नेता डीके शिवकुमार की ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गि’रफ्तारी के बाद बुधवार को कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। जांच एजेंसी ने धन शोधन से जुड़े एक मामले में शिवकुमार को नयी दिल्ली में गि’रफ्तार किया है। राज्य के रमनगारा, चेन्नापट्टन और आसपास के कुछ अन्य शहरों से प्रदर्शन और सड़कों पर टायर जलाकर रास्ते रोकने का प्रयास करने की खबरें हैं। इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने एक बस को भी आग के हवाले किया और कई रास्तों को बंद कर दिया है। शिवकुमार के समर्थकों ने कर्नाटक बंद आहूत किया है।

शिवकुमार का विधानसभा क्षेत्र कनकपुरा रमनगारा जिले में आता है। एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने बुधवार को स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषि’त कर दी है। कांग्रेस नेता की गिर’फ्तारी के बाद से कनकपुरा में कल रात सरकारी बसों पर पथराव होने की भी सूचना है।वहीं मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का कहना है कि कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत खुशी होगी यदि पूर्व मंत्री शिवकुमार सभी आरोपों से बरी हो जाएं।

Source; live hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.