#UP #INDIA : केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने भले ही यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए एक सितंबर से बढ़ी दरों का जुर्माना लागू कर दिया है, लेकिन अभी उप्र में यह पुरानी दरों से ही वसूला जा रहा है। यहां अभी भी हेल्मेट ना लगाने पर नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 1000 रुपये की जगह 100 रुपये (पुराने कानून के अनुसार) वसूले जा रहे हैं

अधिसूचना न जारी होने के कारण अभी तक ट्रैफिक और आरटीओ दोनों को पुरानी दरों से ही जुमार्ना की पर्ची काटनी पड़ रही है। हालांकि विभागीय लोग नई दरों को लागू करने के लिए नियम तोड़ने वालों से अभी से ही दबाव बना रहे हैं। पर उनके सर्वर में नए चार्ज न होने के कारण उनके हाथ खाली हैं।

परिवहन अधिकरियों के अनुसार, राज्य सरकार की ओर से केन्द्रीय व्हीकल एक्ट के संशोधन को लेकर कोई अभी सूचना नहीं जारी गई है। हालांकि नोटिस के लिए सभी जरूरी प्रक्रिया परिवहन विभाग की ओर से भेजी जा चुकी है। अधिसूचना जारी होते ही एनआईसी की ओर से ट्रैफिक नियम तोड़ने पर जुमार्ने की नई दरों को लागू कर दिया जाएगा। आरटीओ विदिशा सिंह ने बताया, “जब तक अधिसूचना नहीं जारी होती है तब तक यह पुरानी दरों से ही वसूला जाएगा। इस बारे में मंथन करके शीघ्र ही अधिसूचना जारी की जाएगी।”
Source: live hindustan
Like this:
Like Loading...