#NCR : साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने निकाली वशाल रैली

#NCR #INDIA : गाजियाबाद के इंदिरापुरम में स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने स्वच्छ भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बुधवार को एक विशाल रैली निकाली। रैली के माध्यम से छात्रों ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। जानकारी के अनुसार, 4 सितंबर 2019 को इंदिरापुरम के अभयखंड से शुरू हुई इस रैली में कक्षा 8 के करीब 250 छात्र-छात्राओं और उनकी टीचर्स ने हिस्सा लिया। रैली के दौरान सभी छात्र-छात्राओं का अनुशासन देखने योग्य था।

इस दौरान छात्रों ने लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए अपने हाथों में स्वच्छता संदेश लिखी तख्तियां थामी हुई थीं। रैली के साथी ही छात्रों ने स्वच्छता भारत अभियान से संबंधित झांकियां भी निकालीं। स्थानीय लोगों ने छात्रों के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विद्यालय और छात्रों की इस पहल के लिए स्कूल के डायरेक्टर ब्रदर डॉ. लारेंस अब्राहम ने भी छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सभी छात्रों को आगे आना चाहिए और इस तरह की मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। वहीं, स्कूल के प्रिंसिपल रोनी थॉमस ने कहा कि साफ-सफाई हर किसी के लिए आवश्यक है। हमें अपने आसपास का वातावरण साफ रखने में योगदान देना चाहिए। बच्चों ने अपने इस प्रयास से समाज को स्वच्छता का संदेश देने के साथ ही नई दिशा देने की पहल की है।


Source; live hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.