#UP की भाजपा सरकार आम जनता की जेब काटने में लगी है! क्यों?: प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश के लोगों को योगी सरकार की ओर से जोर का ‘झटका’ लगा है. यूपी सरकार ने बिजली की दरों में 12 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है. घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में अधिकतम 60 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की कई है, वहीं, किसानों की बिजली 15 फ़ीसदी महंगी हो गई है. इस फैसले को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने NDTV की खबर को शेयर करते हुए कहा कि पहले महंगे पेट्रोल-डीजल का बोझ और अब महंगी बिजली की मार, कैसी है ये सरकार.

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘पहले महंगे पेट्रोल-डीजल का बोझ और अब महंगी बिजली की मार: उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार आम जनता की जेब काटने में लगी है! क्यों?’ ‘खजाने को खाली करके भाजपा सरकार अब वसूली, जनता पर महंगाई का चाबुक चला रही है. कैसी सरकार है ये?

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading