#MOKAMA : दो चचेरे भाई के गंगा नदी में डूबने से मचा को’हराम

#PATNA #BIHAR #INDIA : दो चचेरे भाई गंगा नदी में मिट्टी के अवैध कटाव की ब’लि चढ़ गये। गुरुवार को नहाने के क्रम में अविनाश और बादल एकसाथ गंगा की गोद में समां गये। इस हा’दसे की जानकारी मिलते ही इलाके में कोह’राम मच गया

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह 9 बजे हथिदह थाने के बाटामोर दरगाही टोला के करीब दस लड़के बाटामोर गंगा घाट पर स्नान करने गए थे। नहाने के क्रम में शम्भू मंडल का पुत्र अविनाश कुमार(28) और बृजभूषण मंडल का पुत्र बादल कुमार (14) गहरे पानी में चला गया और डू’बने लगा। उन्हें डू’बता देख एक साथी ने गमछा फेंककर बचाने की कोशिश की, परन्तु गहरे पानी में चले जाने से दोनो भाई एकसाथ डूब गया। अन्य साथियों ने शोर मचाकर मौके पर मौजूद नाविकों को बुलाया। नाविक के पहुंचने से पहले दोनों भाई लापता हो गए। इस मनहूस खबर को सुनते ही घ’टनास्थल पर लोगों का हुजूम जुट गया। घटना की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची।स्थानीय गोताखोरों की मदद से पांच घंटे के बाद करीब एक बजे डूबे दोनों लड़कों को निकाला गया। श’व निकलते ही परिजनों का रो-रोकर बु’रा हाल था।


हथिदह थाने की पुलिस ने श’व को पो’स्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया। स्थानीय शारदा देवी ने कहा कि बालू मफियाओं ने अवैध रूप से गंगा बालू और मिट्टी का कटाव किया है। बीच गंगा से बालू ढोने के लिए मिट्टी भरकर रास्ते का निर्माण किया गया। दोनों साइड से करीब 15 फुट से ऊपर मिट्टी काटकर रास्ता भरकर ऊंचा किया गया है। गंगा में पानी आने के बाद गहरे गड्ढे में पानी भर गया है, जो काफी ख’तरनाक हो गया है। मोकामा सीओ रामप्रवेश राम ने बताया कि आपदा विभाग से मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा राशि दी जाएगी।

Source ; live hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading