नेटफ्लिक्स इंडिया पर आने वाली सीरीज को लेकर युवाओं में खासा क्रेज देखने को मिलता है. लेकिन हाल ही में शिवसेना नेता रमेश सोलंकी ने नेटफ्लिक्स इंडिया को बैन करने की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने नेटफ्लिक्स इंडिया के खिलाफ हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए शिकायत भी दर्ज कराई है. इस बात की जानकारी खुद ने ट्वीट कर दी है. रमेश सोलंकी ने अपने ट्वीट में नेटफ्लिक्स इंडिया को बैन करने की मांग करते हुए कहा है कि हिंदू कोई डोरमैट नहीं हैं.नेटफ्लिक्स को लेकर उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है.

नेटफ्लिक्स इंडिया पर हिंदू धर्म की भावनाओं को ठे’स पहुंचाने का आ’रोप लगाते हुए रमेश सोलंकी ने लिखा, “बहुत हुआ. यह ऐसा समय है जब हिंदुओं को एक साथ आना चाहिए और यह बताना चाहिए कि हिंदू कोई डोरमैट नहीं हैं जो कोई भी टॉम डिक हैरी इस पर चलकर जाए. अगर आप ज्यादा पैसा चाहते हैं, ज्यादा सब्सक्रिप्शन चाहते हैं तो हिंदू धर्म की भावनाओं का अपमान करना बंद करें.” इस ट्वीट के अलावा रमेश सोलंकी ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने नेटफ्लिक्स इंडिया के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत की जानकारी दी. इसमें उन्होंने लिखा, “हिंदुओं का अपमान करने के लिए नेटफ्लिक्स इंडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.”
