जानें कैसा होगा आपका आज का दिन?

मेष: अब जाकर थोड़ी अच्छी स्थिति शुरू हुई है। यह निरंतर बनी रहेगी। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले सकते हैं। धार्मिक यात्रा भी सम्भव है। भाग्यवश काम बनेंगे। पंचम भाव में ग्रहों का जमावड़ा लगा हुआ है। यह लाभदायक है। फिर भी अक्रामकता से बचें।

 

वृषभ: समय अनुकूल नहीं है। अचानक प्रतिकूल परिस्थिति आ सकती है। यह समय बचकर पार करने की जरूरत है। घर में भी थोड़ा नरम-गरम हो सकता है। कुल मिलाकर थोड़ा सावधान रहें। आगे बढ़ें।

 

मिथुन: स्थिति ठीक चल रही है। कोई समस्या नहीं है। नव सम्बन्ध का आगमन हो सकता है। शादी-ब्याह तय हो रहा है। रोजी-रोजगार में भी आपको बरकत मिलती दिख रही है। भाग्योदय हो रहा है। तीसरे घर में ग्रहों का जो सम्मेलन है उससे बहुत सारी सकारात्मक उर्जा मिल रही है।

img-20190821-wa00031678916731.jpg

कर्क: अच्छी स्थिति चल रही है। कोई समस्या नहीं है। डरने की आवश्यकता नहीं है। थोड़ा डिस्टर्ब हो सकते हैं लेकिन डटे रहें। आगे बढ़ें। बिल्कुल तरक्की मिल जाएगी। रुका हुआ काम भी बन जाएगा।

 

सिंह: भाग्येश और लग्नेश के लग्न में होने से आपमें इस समय उर्जा है। इसे सकारात्मक उर्जा कहा जाएगा। भाग्यवश काम सफल होने की स्थिति बन रही है। लेकिन फिलहाल महत्वपूर्ण निर्णय टाल दें।

 

कन्या: घर में ठीक नहीं चल रहा है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी ठीक नहीं है। कुछ अशुभता के शिकार हो रहे हैं।

 

तुला: स्थिति ठीक है। राजनीतिक, शासन सत्ता से सहयोग, कोर्ट-कचहरी से लाभ मिल सकता है। हर दृष्टि से अनुकूल समय है। पराक्रमी भी बने हुए हैं।

img-20190826-wa0007930130099.jpg

वृश्चिक: स्थिति ठीक है। लेकिन नेत्र विकार, मुख विकार और कुटुम्बों से उलझने के संकेत हैं। बचकर यह समय पार करें। पूंजी निवेश फिलहाल टाल दें।

 

धनु: चन्द्रमा के लग्न में आने से थोड़ी साफ्ट एनर्जी मिल रही है। इससे आपको राहत मिलेगी। चन्द्रमा अष्टमेश का है। गोचर में अष्टमेष नहीं लिया जाएगा। चन्द्रमा कुछ देकर ही जाएगा। लेकिन शनि के साथ संयोग कर रहा है इसलिए बहुत लाभान्वित नहीं करेगा। थोड़ा बचकर समय पार करने की जरूरत है।

 

मकर: खर्च की अधिकता, उर्जा की कमी, कर्ज की स्थिति बनी हुई है। बहुत अच्छी स्थिति नहीं है।

 

कुंभ: अच्छी स्थिति चल रही है। मध्यम से अच्छे की ओर बढ़ रहे हैं। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आय के नवीन स्रोत बन रहे हैं।

 

मीन: कोर्ट-कचहरी में सफलता, सरकारी सुविधा, नौकरी-चाकरी में इजाफा दिलाने वाला समय है। कुछ मिलाकर अच्छी स्थिति कही जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading