#PATNA #BIHAR #INDIA : पीएमसीएच के ओपीडी एरिया में क्लीनिकल पैथोलॉजी में सुबह साढ़े आठ बजे आग लग गई। अचानक आ’ग लगने के कारण चारों तरफ धुआं निकलने लगा, जिससे इलाज कराने आए मरीज और परिजनों के बीच थोड़े देर के लिए अ’फरातफरी मच गई। पैथोलॉजी के बगल में दूसरे यूनिट कर्मियों और डॉक्टरों के लिए भी परेशानी हुई। करीब एक घंटे तक बिजली कटने से ओपीडी में अंधेरा पसरा रहा।

दरअसल सुबह में एसी में शॉर्ट सर्किट होने से यह आ’ग लगी थी। राहत की बात यह थी कि पीएमसीएच की अग्निशमन की टीम मौके पर समय रहते उपलब्ध हो गई। जिससे आग पर काबू पाया जा सका। इधर अस्पताल प्रबंधक आलोक रंजन और उनकी टीम ने लोगों को हटाया और आग पर नियंत्रण के लिए कोशिश की। अगर समय रहते लोग नहीं पहुंचते तो शनिवार को पीएमसीएच में बड़ा हाद’सा हो सकता था।

अधीक्षक डॉ.राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि अस्पताल की टीम ने आग पर काबू पा लिया। किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। कोई भी मरीज आग की च’पेट में नहीं आया। जिस पैथोलॉजी लैब में आग लगी, वहां जांच का कार्य बाधित हुआ लेकिन मरीजों को अस्पताल में ही दूसरे जगह जांच कराने की सुविधा उपलब्ध करायी गई।

