
ह’मले में औराई के जमादार बुरी तरह घा’यल हो गए। बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर एक बजे राजखंड के अजय ठाकुर के पुत्र मुकुंद ठाकुर व छोटेलाल साह के पुत्र दिलीप साह की लाश तीन बजे ग्रामीणों ने नदी में देखी। दोनों 10वीं के छात्र थे। शव के मिलते ही ग्रामीण उग्र हो गए और राजखंड-मधुबन बेसी मार्ग को जाम कर दिया।


इस दौरान भीड़ से किसी ने पुलिस पर फा’यरिंग भी की। जवाब में पुलिस को भी हवा में फायरिंग करनी पड़ी। देर शाम जिला मुख्यालय से पुलिस पदाधिकारी और भारी संख्या में जवानों को भेजा गया तब देर रात मामला शांत हुआ। पांच पुलिसकर्मियों को आ’क्रोशित लोगों ने टारगेट कर पि’टाई की। पिस्टल और रायफल तक छीनने का प्रयास भी किया। जमादार रामाशंकर सिंह और रमेश लाल श्रीवास्तव की स्थिति नाजुक बनी हुई है। तीन होमगार्ड भी चोटिल हुए हैं। सभी औराई पीएचसी में भर्ती हैं।

Source; Live hindustan